प्रतीकात्मक तस्वीर
टीम डायरी
वैसे तो पूरा हिमाचल प्रदेश ही ख़ूबसूरती की दुशाला (शॉल जैसा वस्त्र) ओढ़े हुए है। लेकिन यहाँ एक जगह है परवाणु। वह अपनी अलग पहचान रखता है। इंडिया-एक्ज़िम बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों का दल जब यहाँ घूमने पहुँचा, तो उन्हें इस जगह की विशिष्टता का अनुभव हुआ। इस अनुभव को उन्होंने कैमरों में क़ैद कर लिया। इसके बाद अब वे कभी भी उन तस्वीरों के जरिए अपनी पिछली स्मृतियों को वर्तमान में जीवन्त कर लिया कर लेते हैं। बैंक अधिकारियों के उस दल में शामिल रहे स्वरूप चक्रवर्ती ने भी यही किया है।
स्वरूप ने परवाणु की तस्वीरों का सुन्दर गुलदस्ता बनाया है। इसके बाद उस गुलदस्ते में अपनी ही शानदार आवाज़ की महक भी भरी है। और फिर इस ख़ुशबू से सोशल मीडिया को महकाया है। साथ ही #अपनीडिजिटलडायरी के सदस्यों को भी मौक़ा दिया है कि वे इस सुगन्ध को अपने नथुनों के रास्ते दिल-दिमाग़ में उतार सकें। परवाणु में व्याप्त पॉज़िटिविटी यानी सकारात्मकता के परमाणु को अपने आस-पास महसूस कर सकें।
आनन्द लीजिएगा।
——–
(स्वरूप चक्रवर्ती इंडिया-एक्ज़िम बैंक में वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने अपना यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। और #अपनीडिजिटलडायरी को इसके इस्तेमाल की अनुमति दी है।)
देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More
जय जय श्री राधे Read More
अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More
भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More
‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More
ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More