बबीता चंडीगढ़ में आईएएस कोचिंग सेंटर चलाती हैं।
टीम डायरी
पुरुषों द्वारा महिलाओं के साथ छेड़छाड़, उन पर फ़ब्तियाँ कसना, उनसे मार-पीट, दुर्व्यवहार और यहाँ तक कि उनसे बलात्कार की घटनाएँ भी अब किसी को चौंकाती नहीं। जबकि ऐसे सभी मामले में सभ्य मानव समाज पर कलंक ही हैं। फिर भी चूँकि हमारी परवरिश और शिक्षा-प्रणाली में ही कहीं, कुछ गड़बड़ है, इसलिए यह सब होता रहता है और हमें इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता। हम ऐसी घटनाओं को अनदेखा करते रहते हैं। बल्कि आजकल तो वीडियो बनाने का दौर है, इसलिए ऐसी घटनाओं के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लाइक, कमेंट बटोरते रहते हैं।
हालाँकि एक वीडियो यह नीचे भी दिया गया है। बहुत छोटा है। सीधी-सादी हिन्दी भाषा में है। लेकिन यह हर किसी को सोचने पर मजबूर करता है। बताता है कि हमारी परवरिश और शिक्षा कैसी होनी चाहिए। उसमें कहाँ कमी है और उसे कैसे दूर किया जा सकता है। कमी दूर करके कैसे बलात्कार जैसी घटनाएँ रोकी जा सकती हैं।
वीडियो में दिख रही शिक्षिका बबीता त्यागी है। सोनीपत, चंडीगढ़, दिल्ली आदि में वे भारतीय लोकसेवा (आईसीएस) की कोचिंग चलाती हैं। इतिहास और सामान्य ज्ञान जैसे विषय पढ़ाती हैं। हालाँकि वे पढ़ाने के दौरान सिर्फ़ अपने विषय तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि ज्वलन्त मसलों पर जागरुकता पैदा करने की भी कोशिश करती हैं। बच्चों को प्रोत्साहन देती हैं कि वे सही दिशा पकड़ें, सही रास्ते पर रहें। वास्तव में यही आज सबसे बड़ी ज़रूरत है।
ग़ौर कीजिए, सोचिए, समझिए और बदलाव के भागीदार बनिए।
देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More
जय जय श्री राधे Read More
अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More
भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More
‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More
ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More