MP Parivahan

मध्य प्रदेश सड़क परिवहन निगम का वेतन घोटाला इन्दौर या 50 लाख रु. तक सीमित नहीं

श्याम सुंदर शर्मा, भोपाल मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के इन्दौर कार्यालय में वेतन घोटाला उजागर हुआ है। इसमें पता चला है कि भ्रष्टाचारियों ने साल 1998 से 2016 के बीच 12 ऐसे कर्मचारियों को करीब 50 लाख रुपए का वेतन भुगतान किया, जो निगम में कभी नियुक्त ही नहीं हुए। इसके बाद मामले की जाँच का आदेश दिया गया है। हालाँकि मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि यह मामला सिर्फ इन्दौर और 50 लाख रुपयों तक सीमित नहीं है। 

मैं स्वयं  सड़क परिवहन निगम में पदस्थ रहा हूँ। सड़क परिवहन कर्मचारी अधिकारी उत्थान समिति के अध्यक्ष के रूप में अब भी सक्रिय हूँ। मुझे इसकी पुख्ता जानकारी है कि इन्दौर ही नहीं, निगम के भोपाल, जबलपुर स्थित कार्यालयों में भी इस तरह की गड़बड़ियाँ हुई हैं। यह कार्य किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह का है। योजनाबद्ध तरीके से इस भ्रष्टाचार को किया गया है। 

इस मामले में निचले से लेकर उच्च स्तर तक के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे हैं। इन लोगों ने अपने परिचितों और करीबी लोगों को लाभ पहुँचाने के लिए अवैधानिक दस्तावेज तैयार कराए और ऐसे व्यक्तियों के खातों में निगम के खाते से धनराशि डलवाई, जो कभी सड़क परिवहन निगम में कार्यरत ही नहीं रहे। इसीलिए मेरी राज्य सरकार से अपील है कि इस मामले की निष्पक्ष और गहन जाँच कराई जाए। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितताएँ न होने पाएँ। 

—- 

(नाेट : एक बार करोड़ों के घाटे में पटक कर बन्द किए गए और अब करोड़ों रुपए लगाकर फिर शुरू किए जा रहे मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारी नेता रहे हैं श्याम सुन्दर शर्मा। उन्होंने #अपनीडिजिटलडायरी को व्हाट्सएप सन्देश के माध्यम से यह लेख भेजा है। वे लगातार जनसामान्य से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करते रहते हैं।)

—- 

श्यामसुन्दर शर्मा के पिछले लेख 

3 – मध्य प्रदेश में नई परिवहन नीति के विरोध में होली के समय बसें बंद, ये तो सीना-जोरी हुई न?
2 – क्या राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल नाकों के आस-पास ठगों का गिरोह सक्रिय है?
1- बाबा साहेब से प्रेम और तिरंगे की मर्यादा…, सब दो दिन में ही भुला दिया!! क्यों भाई?

सोशल मीडिया पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *