Categories: cover photoVideo

हम खुद मजबूत होंगे, तब ही किसी की मदद कर सकेंगे

शिखा पांडे, अहमदाबाद, गुजरात से, 22/11/2020

अल-सुबह सबसे पहले उठना। देर रात सबसे बाद में सोना। परिवार के एक-एक सदस्य की छोटी से बड़ी, हर चीज का ख्याल रखना। घर के भीतर कब, क्या और कैसे होना है, उस सबका सोचना। उसे करना और कराना। ये पहचान है भारतीय गृहिणी की।

मायके में माता-पिता, भाई, ताऊ, चाचा। ससुराल में सास-ससुर, पति, बच्चे। हर किसी की जिम्मेदारी अपने कन्धों पर लिए रहती है, भारतीय गृहिणी। इसके लिए उसे कहने-सुनने के दौरान तमगे बड़े-बड़े दिए जाते हैं। लेकिन सही मायने में श्रेय शायद ही दिया जाता हो। इन जिम्मेदारियों को निभाते हुए बहुतायत भारतीय स्त्री आज भी अपने सपने खो देती है। अपने लक्ष्य भुला देती है। रास्ता ‘अपने’ से बदलकर ‘अपनों के लिए’ के लिए कर लेती है। फिर भी उसकी मान्यता अक्सर कम ही आँकी जाती है। आख़िर क्यों? यह विचारणीय है। शायद इसलिए क्योंकि वह अपनों के लिए अपने अस्तित्व को खो देने का, भुला देने का रास्ता चुनती है। लेकिन अगर इसके उलट वह अपने अस्तित्व-व्यक्तित्व को सँवारते हुए, अपनों के लिए जिए तो? तब यकीनन उसकी साख, मान्यता बढ़ना तय हो सकता है। फिर दूसरा तथ्य ये भी है कि हम जब खुद मजबूत होते हैं, तो दूसरों की मदद अधिक बेहतर तरीके से कर पाते हैं। इस हिसाब से भी भारतीय गृहिणी का अपने बारे में सोचना लाजिमी है।

अहमदाबाद, गुजरात से शिखा पांडे यही बता रही हैं। उनकी बातें सुनने लायक हैं। सोचने, समझने लायक भी।

—–

(शिखा पांडे नियमित रूप से #अपनीडिजिटलडायरी के लिए अपने विचार, अनुभव भेजती हैं। उन्होंने व्हाट्स ऐप सन्देश के माध्यम से #अपनीडिजिटलडायरी को यह वीडियो भेजा है।)

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Apni Digital Diary

Share
Published by
Apni Digital Diary

Recent Posts

जनगणना हो रही है, जनसंख्या बढ़ रही है और आंध्र में आबादी बढ़ाने वालों को ‘इनाम’!

देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More

16 hours ago

एक यात्रा, दो मुस्लिम ड्राइवर और दोनों की सोच….सूरत-ए-हाल गौरतलब!

अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More

3 days ago

सेवा-तीर्थ में ‘भारतीय भाषाओं’ की सेवा नहीं हुई, आगे शायद ही हो!! वीडियो से समझिए!

भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More

6 days ago

भ्रष्ट-आचार अब एक शिष्ट-विचार, इसे खत्म करना मुश्किल, दो उदाहरणों से समझिए कैसे?

‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More

7 days ago

ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर ‘दफन’, और ‘गुलाम-सोच’ लिखती है- “सूरज डूब गया”!

ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More

1 week ago