Categories: cover photo

जिस कीटनाशक पर 31 देशों में प्रतिबंध, जिससे कैंसर होता है, उसका भारत में उपयोग क्यों?

टीम डायरी

भारत में किसान खास तौर पर अपनी फलों और सब्जियों की फसल को कीटों से बचाने के लिए एक खास कीटनाशक का उपयोग कर रहे हैं। इसमा नाम है- ‘डायमेथोएट’। यह जड़ों और पत्तियों के माध्यम से पौधों की रगों में जाता है। पूरे पौधे में फैल जाता है। फिर जब रस चूसने वाले कीट- माहू, सफेद मक्खी, मकड़ी के कण, आदि पौधों को खाते हैं, तो यह उनके तंत्रिका तंत्र पर सीधा वार करता है, उन्हें मार देता है। ऐसा जानकार बताते हैं। इसका उपयोग फलों और सब्जियों के अलावा कपास, गेहूँ, धान, मिर्च, सोयाबीन, की फसलों में भी होता है। देश के बाजारों में यह कीटनाशक विभिन्न नामों से उपलब्ध है। अलबत्ता, इस कीटनाशक की छवि पूरी दुनिया में अच्छी नहीं मानी जाती है। क्यों? क्योंकि यह जितना और जिस तरह का नुकसान कीड़े-मकोड़ों का पहुँचाता है, उसी तरह का या उससे कहीं अधिक भी हानि इंसानों के स्वास्थ्य को करता है। इससे कैंसर तक होता है। 

इस कीटनाशक के ऐसे ही हानिकारक प्रभावों के कारण दुनिया के 31 देशों में इसके उपयोग प्रतिबंध लगा है। इन 31 देशों में जर्मनी भी शामिल है, जहाँ इस रसायन का आविष्कार किया गया था। बताया जाता है कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान दुश्मन के सैनिकों के तंत्रिका तंत्र को निष्प्रभावी और निष्क्रिय करने के उद्देश्य से जर्मन वैज्ञानिकों ने यह खतरनाक रसायन बनाया। उस वक्त जर्मनी की फौज ने दुश्मन देशों के खिलाफ इसका इस्तेमाल भी खूब किया। बाद 1951 में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इसी रसायन से पहली कीटनाशक बना लिया और अगले पाँच साल बाद इसका व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो गया। दिलचस्प है कि जिन 31 देशों ने इस खतरनाक कीटनाशक के इस्तेमाल पर पूरी तरह या आंशिक प्रतिबंध लगा रखे हैं, उनमें अमेरिका भी शामिल है। इस पर प्रतिबंध लगाने की शुरुआत फ्रांस ने की, फिर यूरोपीय संघ के देशों, चीन, आदि ने भी रोक लगा दी। 

लेकिन भारत में इस कीटनाशक का उपयोग धड़ल्ले से जारी है। क्यों? इसका जवाब किसी के पास नहीं है। यह स्थिति भी तब है, जब देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे नेता हैं, जो खुद को सबसे पहले किसान कहते हैं। उनके गृहनगर- बुधनी, विदिशा, आदि में उनकी खेती भी है। निश्चित तौर पर उन्हें इस कीटनाशक से मानव स्वास्थ्य पर होने वाले नुकसानों का पता है, ऐसा मान सकते हैं। यही नहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से भी उनकी तथा केन्द्र सरकार की छवि चमकाने के लिए जो अभियान चलाए जाते हैं, उनमें एक पहलू यह भी रहता ही है कि मोदी-सरकार किसान-हितैषी है। किसानों के हितों के मद्देनजर ही अमेरिका से होने वाला भारत का ‘मुक्त व्यापार समझौता’ भी अब तक अटका है, ऐसा कहा जा रहा है। इसीलिए सवाल उठता है कि फिर ऐसे हानिकारक कीटनाशकों, रसायनों के उपयोग की अनुमति कौन सी हितैषी-नीति के तहत दी गई?

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Neelesh Dwivedi

Share
Published by
Neelesh Dwivedi

Recent Posts

सुहरावर्दी पर ‘बयान-गर्दी’ : जो अतीत ‘बहुतों’ के लिए तकलीफदेह, उससे विपक्ष को इतना प्रेम!

सुहरावर्दी पर ‘बयान-गर्दी’ पढ़कर चौंकिएगा मत। कारण कि फारसी शब्द ‘गर्दी’ के तमाम मतलबों में… Read More

5 hours ago

संस्कृति और संस्कृत का 10 ग्राम ज्ञान भी इंस्टाग्राम, आदि से न लें, वीडियो से समझें क्यों?

इंस्टाग्राम, जैसे सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित ज्ञान और प्रचलित ज्ञानी किस स्तर के ‘अधकचरे’… Read More

1 day ago

‘सरल भक्तमाल’- 8…: श्री नाभादास जी का यह नाम कैसे पड़ा, और इसका मतलब क्या है?

श्री भक्तमाल जैसे सुन्दर, महान् ग्रंथ की रचना करने वाले गोस्वामी श्री नाभादास जी का… Read More

2 days ago

क्या भारत की शिक्षा-प्रणाली इतनी खराब है कि 12वीं के बाद पढ़ाई बंद करने को कहा जाए?

देश की शिक्षा-प्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं। अब भी उठ रहे हैं। लेकिन ऐसा… Read More

3 days ago

सोशल मीडिया पर विदेश में भारत की गलत छवि दिखाई रही है, इसका कारण यह है कि…

सोशल मीडिया पर विदेश में भारत की ‘गलत छवि’ पेश की जा रही है। ऐसा… Read More

4 days ago

मोदी बोले – दुनिया में भरोसे की कमी और अमेरिका ने बताया- वह विश्वास के लायक नहीं!

दुनिया में इन दिनों काफी-कुछ चल रहा है। जो पहले पक्के दोस्त नजर आया करते… Read More

5 days ago