“दिसम्बर चमत्कारिक क्योंकि इसमें ईसा मसीह और सोनिया गाँधी का जन्म हुआ!”

टीम डायरी

ये नेता लोग भी न, अक्सर ऐसे बयान दे देते हैं कि न हँसते बनता है, न ही रोते। अब तेलंगाना के मौजूदा मुख्यमंत्री रेवंत रेड्‌डी को ही ले लें। उन्होंने हाल में बयान दिया है, “दिसम्बर बड़ा पवित्र और चमत्कारिक महीना है। क्योंकि इस महीने ईसा मसीह का जन्म हुआ। तेलंगाना राज्य अस्तित्त्व में आया। इसी महीने सोनिया गाँधी का जन्मदिन भी पड़ता है!” रेवंत रेड्‌डी के इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनके मुताबिक, “यह चाटुकारिता की हद है। अपनी पार्टी की नेता को खुश करने के लिए रेवंत हद से नीचे गिर गए हैं।” 

अब मुख्यमंत्री और विपक्षी नेताओं के बयानों के पीछे की मंशा तो वही जाने, लेकिन सवाल यह जरूर उठता है कि भला ऐसे बयानों का अर्थ क्या है? क्या कुर्सी पाने और उस पर टिके रहने के लिए ऐसे बयान जरूरी समझे जाते हैं या कोई और बात है? क्योंकि आम धारणा तो यही है कि कुर्सी तक जनता पहुँचाती है, वही चाहे तो उतार भी देती है। सो, अगर कुर्सी पर टिके रहने की मंशा किसी के मन में है, तो बेहतर यही है कि वह जनता को जनार्दन समझे और उसकी सेवा पर ध्यान दे। जनता-जनार्दन का साथ मिल गया तो पार्टी नेता भी संग हो ही लेंगे। 

है कि नहीं, ‘रोचक-सोचक’ बात?

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Neelesh Dwivedi

Share
Published by
Neelesh Dwivedi

Recent Posts

जनगणना हो रही है, जनसंख्या बढ़ रही है और आंध्र में आबादी बढ़ाने वालों को ‘इनाम’!

देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More

14 hours ago

एक यात्रा, दो मुस्लिम ड्राइवर और दोनों की सोच….सूरत-ए-हाल गौरतलब!

अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More

3 days ago

सेवा-तीर्थ में ‘भारतीय भाषाओं’ की सेवा नहीं हुई, आगे शायद ही हो!! वीडियो से समझिए!

भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More

6 days ago

भ्रष्ट-आचार अब एक शिष्ट-विचार, इसे खत्म करना मुश्किल, दो उदाहरणों से समझिए कैसे?

‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More

7 days ago

ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर ‘दफन’, और ‘गुलाम-सोच’ लिखती है- “सूरज डूब गया”!

ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More

1 week ago