निकेश जैन, इन्दौर मध्य प्रदेश
मैं हाल ही में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) से बनाए एक कन्टेन्ट से बेवकूफ बन गया। मैंने दुनिया की एक मशहूर हस्ती से जुड़ा वीडियो पूरे 15 मिनट तक देखा। इतनी देर तक मुझे भनक भी नहीं लगी कि वह असली नहीं, नकली है। वह तो वीडियो में ही एक कमेंट पड़ा था, उसमें बताया गया था कि यह एआई से बनाया गया वीडियो है। तब कहीं जाकर मेरी आँखें खुलीं। आजकल हम लोगों के सामने ऐसे कन्टेन्ट की भरमार है।
हमारे लिए अब यह देखना-समझना भी खेल बन चुका है कि कौन सा कन्टेन्ट असली है और कौन सा नकली! क्या हम इसके लिए सोशल मीडिया पर हैं? वास्तव में यह सिर्फ समय की बर्बादी ही नहीं, बेहद खतरनाक भी है। कुछ भी फर्जी पेश हो सकता है हमारे सामने। फर्जी वित्तीय मशवरे, फर्जी सन्देश, कुछ भी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोई नियम-कानून है इसे रोकने के लिए? हाँ, है।
भारत सरकार ने सूचना-प्रौद्योगिकी से जुड़े कानून में एक नया प्रावधान जोड़ने की पेशकश की है। इसके तहत अब सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और कन्टेन्ट तैयार करने वालों को बताना होगा कि सामग्री असली है या एआई से बनाई गई है। साथ ही, एआई से बनाई सामग्री पर लेबल लगाना होगा। वह कुछ भी हो, वीडियो, तस्वीर या कोई अन्य सामग्री। अगर उसे एआई से तैयार किया गया है तो उस पर सामने ही करीब 10 प्रतिशत हिस्से में ‘एआई लेबल’ लगाना अनिवार्य किया जा रहा है। अच्छा कदम है न?
इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? एक- प्लेटफॉर्म, जो कन्टेन्ट तैयार करता है। दो- वह प्लेटफॉर्म जो कन्टेन्ट प्रसारित करता है। जैसे- यूट्यूब, आदि। तीन- ऐसे लोग जो कन्टेन्ट बनाकर अपने स्तर पर प्रसारित करते हैं। माना जा रहा है कि कानून में यह संशोधन आपराधिक प्रावधानों के तहत होगा। यानि किसी ने नियम तोड़ा तो उसके कृत्य को अपराध माना जाएगा और उसे उसकी सजा दी जाएगी।
मतलब, फर्जी कन्टेन्ट नामक बुराई से बचाव के लिए किसी ने पहल शुरू कर दी है आखिर। ऐसा करना जरूरी भी है। नहीं किया, तो हम आने वाले वक्त में सिर्फ फर्जी कन्टेन्ट ही देखते रह जाएँगे हर तरफ!
मानते हैं या नहीं?
————
निकेश का मूल लेख
𝗜 𝘄𝗮𝘀 𝗿𝗲𝗰𝗲𝗻𝘁𝗹𝘆 𝗳𝗼𝗼𝗹𝗲𝗱 𝗯𝘆 𝗔𝗜 𝗴𝗲𝗻𝗲𝗿𝗮𝘁𝗲𝗱 𝗰𝗼𝗻𝘁𝗲𝗻𝘁. I watched this video of a famous personality for 15 minutes without realizing it was 𝘀𝘆𝗻𝘁𝗵𝗲𝘁𝗶𝗰 𝗰𝗼𝗻𝘁𝗲𝗻𝘁. One of the comments on the video told me it was AI generated!!
Our feeds are full of such videos and now it’s a game to figure out – 𝘄𝗵𝗶𝗰𝗵 𝗼𝗻𝗲 𝗶𝘀 𝗴𝗲𝗻𝘂𝗶𝗻𝗲 𝗮𝗻𝗱 𝘄𝗵𝗶𝗰𝗵 𝗼𝗻𝗲 𝗶𝘀 𝘀𝘆𝗻𝘁𝗵𝗲𝘁𝗶𝗰?
Did we sign up for this? It’s not just waste of time but it’s dangerous too. Fake financial advice; Fake messages; practically speaking – anything can be faked now.
𝗪𝗵𝗲𝗿𝗲 𝗮𝗿𝗲 𝘁𝗵𝗲 𝗿𝗲𝗴𝘂𝗹𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻𝘀?
Finally, a sign of hope with India’s proposed IT rule amendment where they are proposing to add an “𝗔𝗜 𝗟𝗮𝗯𝗲𝗹” on synthetic content. Basically, anything (a video, an image) which is generated using AI must display an AI label and it must cover 10% of the surface area!! Great move!
Who will be responsible?
1) The platform that generated the content
2) The platform that is hosting (e.g. You&ube) the content
3) The person who generated and posted it.
And it’s proposed to be a criminal offense. Finally someone is taking some steps to control this menace.
If not, we would be just watching synthetic content in our feeds.
Agree?
—–
(निकेश जैन, कॉरपोरेट प्रशिक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी- एड्यूरिगो टेक्नोलॉजी के सह-संस्थापक हैं। उनकी अनुमति से उनका यह लेख अपेक्षित संशोधनों और भाषायी बदलावों के साथ #अपनीडिजिटलडायरी पर लिया गया है। मूल रूप से अंग्रेजी में उन्होंने इसे लिंक्डइन पर लिखा है।)
——
निकेश के पिछले 10 लेख
73 – चीन ने यूट्यूब, अमेजॉन, जैसे सॉफ्टवेयर बना लिए, भारत नही बना पाया, क्योंकि…!
72 – करीब 2,500 साल पुरानी चाणक्य की सोच और सबक आज भी प्रासंगिक कैसे है?
71 – अमेरिकी एच1बी वीजा महँगा हुआ, ये भारतीयों के लिए फायदेमन्द या नुकसानदेह?
70 – एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब भारत मोदी जी के नेतृत्त्व का शुक्रिया अदा करेगा
69 – बंगाल फाइल्स : मेरे लिए भारतीय इतिहास की किताब का एक और अनछुआ पन्ना!
68- दो लाख डेवलपर्स, 47 करोड़ लती…‘खेल दिवस’ पर जरा पैसों के इस खेल के पहलू भी समझें!
67- क्या भारत-अमेरिका की कारोबारी लड़ाई का असर भारतीयों की नौकरियों पर पड़ने लगा है?
66- प्रधानमंत्री ने लक्ष्य तय कर दिए हैं, अब यह हम पर है कि उन्हें कैसे और कब हासिल करते हैं!
65- अमेरिका 50% शुल्क से ज्यादा नुकसान तो हमारा पहले से कर रहा है, तो अब क्या फर्क?
64- मैं खुश हूँ कि भारत ने बन्दूक की नोंक पर अमेरिका से व्यापार समझौता नहीं किया!
देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More
जय जय श्री राधे Read More
अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More
भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More
‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More
ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More