हफ्ते में तीन-चार दिन भी ‘बाल दिवस’ मना लें तो ‘मधुमेह दिवस’ की नौबत नहीं आएगी!

टीम डायरी

सप्ताह में तीन-चार दिन भी अगर ‘बाल दिवस’ मना लिया जाए, तो जीवन में कभी ‘मधुमेह दिवस’ यानि ‘डाइबिटीज डे’ मनाने की नौबत नहीं आएगी। मजाक मत समझिए, सच्चाई है यह और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अजय अग्रवाल की बातों का निचोड़ भी। 

देखिए, ‘बाल दिवस’ क्यों मनाया जाता है? बच्चों के बचपन को समारोहपूर्वक मनाने के लिए न। ऐसे ही ‘मधुमेह दिवस’ क्यों मनाते हैं? ताकि लोग इस बीमारी के प्रति जागरूक हों, और सचेत रहें, सुरक्षित रहें। अभी 14 नवम्बर को ये दोनों ही दिवस एक साथ आए और इसी मौके पर डॉक्टर अग्रवाल ने दोनों आयोजनों का सन्दर्भ-प्रसंग एक साथ जोड़कर बढ़िया ‘रोचक-सोचक’ सन्देश दिया, जो ‘सरोकार’ भरा भी है। 

उनके मुताबिक, मधुमेह या डाइबिटीज कोई ऐसी बीमारी नहीं, जिसका बोझ सिर पर लेकर हम घूमते रहें और सामान्य जीवन ही न जी पाएँ। यह बीमारी अपनी जीवनचर्या को फिर व्यवस्थित करने का वास्तव में एक अवसर है। इसके लिए करना क्या है? ‘बाल दिवस’ मनाना है। मतलब बचपन का उत्सव मनाना है। बच्चों की तरह हँसना है। उन्हीं के जैसे शारीरिक रूप से सक्रिय रहना है, खूब दौड़-धूप करनी है। भूख लगे, तभी खाना है। जितनी भूख लगे, उतना ही खाना है। रात को जल्दी सोना है, सुबह जल्दी उठ जाना है। जब हँसने का मौका आए तो बच्चों की तरह खिलखिलाकर हँसना है और जब दुखी हों तो उन्हीं तरह, बिना लाज-शरम के रो लेना है। 

डॉक्टर साहब की मानें तो अगर हम सप्ताह में इस तरह तीन-चार दिन भी बेझिझक अपने ‘बचपन का उत्सव’ मनाते रहें, तो सिर्फ मधुमेह से ही नहीं, तनाव-अवसाद जैसी बीमारियों से भी दूर रह सकते हैं। हमारे दिल और दिमाग पर बोझ कम पड़ेगा तो वे भी स्वस्थ रहेंगे और दिल का दौरा पड़ने या मस्तिष्क आधात (ब्रेन स्ट्रोक), जैसी बीमारियों से भी बचेंगे। तो कहिए, है न ‘बाल दिवस’ मनाने के फायदे ही फायदे?

 फिर सोच क्या रहे हैं? मनाइए आज से ही…, ‘बाल दिवस’…, और स्वस्थ रहिए, प्रसन्न रहिए। 

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Neelesh Dwivedi

Share
Published by
Neelesh Dwivedi

Recent Posts

जनगणना हो रही है, जनसंख्या बढ़ रही है और आंध्र में आबादी बढ़ाने वालों को ‘इनाम’!

देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More

16 hours ago

एक यात्रा, दो मुस्लिम ड्राइवर और दोनों की सोच….सूरत-ए-हाल गौरतलब!

अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More

3 days ago

सेवा-तीर्थ में ‘भारतीय भाषाओं’ की सेवा नहीं हुई, आगे शायद ही हो!! वीडियो से समझिए!

भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More

6 days ago

भ्रष्ट-आचार अब एक शिष्ट-विचार, इसे खत्म करना मुश्किल, दो उदाहरणों से समझिए कैसे?

‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More

7 days ago

ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर ‘दफन’, और ‘गुलाम-सोच’ लिखती है- “सूरज डूब गया”!

ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More

1 week ago