शोर-शराबे के बीच पहियों पर दौड़ते पुस्तकालय : अभाव के बीच बेहतर करने का भाव!

टीम डायरी

तस्वीर में दिख रहे ये कुछ प्रतिनिधि चेहरे हैं। अलग प्रान्त, अलग देश, अलग पहचान, अलग ज़ुबान, अलग नाम। लेकिन काम एक जैसा! तस्वीर में बाईं तरफ़ दिख रही हैं सर्वेनाज़ हेरानर और उनके दाहिने साहिल फिलसूफ। सर्वेनाज़ ईरान की राजधानी तेहरान की हैं। अपने पति मेंहदी यज़दानी के साथ पहियों पर पुस्तकालय चलाती हैं। जबकि बिल्कुल इसी तरह का काम ईरान के रश्त शहर में साहिल करते हैं। इनके साथ एक नाम और जोड़ लीजिए- मोहम्मद आज़म, जो इन्हीं की तरह मिस्र के अलेक्ज़ेंड्रिया शहर में पहियों पर पुस्तकालय दौड़ाते हैं। 

ये सभी लोग कोई ज़्यादा प्रभावशाली नहीं हैं। टैक्सी चलाकर आजीविका कमाते हैं। सो, कह सकते हैं कि पैसों से भी बहुत सक्षम नहीं होंगे। जिन देशों में ये रह रहे हैं, वे सामाजिक-आर्थिक या राजनैतिक-धार्मिक रूप से स्थिर वातावरण वाले हैं, ऐसा भी नहीं कह सकते। मतलब अभावों का दायरा अपेक्षाकृत रूप से बड़ा है इनके सामने। बावज़ूद इसके इनका जज़्बा देखिए कि इस अभाव के बीच भी इन्होंने बेहतर कर दिखाया। 

अपने-अपने शहरों के व्यस्त ओर शोर-शराबे वाले इलाक़ों में अपनी टैक्सियाँ दौड़ाते हुए ये सभी लोग अपने मुसाफ़िरों को थोड़ा ज़ेहनी सुक़ून बाँटते हैं। उन्हें किताबों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके लिए अपनी टैक्सियों में सैकड़ों किताबें रखकर घूमते हैं। इन पर सवार होकर एक से दूसरी जगह जाने के दौरान गुजरने वाले वक़्त में हर मुसाफ़िर अपनी पसन्द की किताबों को आराम से पढ़ सकता है। अच्छी लगे तो ख़रीद सकता है। और अगर ख़रीदना न चाहे, तो दो-चार दिन के लिए किराए पर भी ले सकता है। 

इन सभी ने अपनी इस अनोखी पहल को जब शुरू किया तो इन्हें अपनी जेब से पैसे लगाकर किताबें ख़रीदनी पड़ीं। पर अब कई लोग तथा संस्थाएं इनकी मदद के लिए आगे आए हैं। उन्हें किताबें ख़रीदकर दान कर रहे हैं। या फिर ख़रीदने के लिए वित्तीय मदद कर रहे हैं। इसी कारण अब ये सभी लोग अपने मुल्क़ की सरहदों के बाहर भी जाने-माने चेहरे बन चुके हैं। जो भी इनके प्रयासों के बारे में जानता है, बिना तारीफ़ के नहीं रहता। 

यह भी पढ़िए
दादी के बटुए से निकला पुस्तकों का होटल – ‘आज्जीचं पुस्तकांचं होटेल’

हालाँकि जैसा पहले ही लिखा गया, इन्हीं लोगों की तरह और भी लोग हैं। मसलन- पिछले महीने ही महाराष्ट्र के नासिक में आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुस्तकों का होटल चलाने वाली दादी भीमाबाई के बारे में #अपनीडिजिटलडायरी पर लिखा गया। ऊपर उस लेख के शीर्षक के साथ लिंक है, पढ़ सकते हैं। पता चलेगा कि दादी भीमाबाई का अनूठा प्रयास भी ‘अभाव से पैदा हुए भाव’ की उपज है। 

तो क्या कुछ बेहतर कर गुजरने का भाव अक़्सर अभाव से पैदा होता है? हो सकता है। क्योंकि जब तक हम दबाव (परिस्थिति, व्यक्ति या सोच के) या प्रभाव (जीवन में कुछ हासिल कर लेने का अपना दम्भ भी) में रहते हैं, किसी को कुछ समझते ही कहाँ हैं! ऐसे में किसी के लिए कुछ करने का भाव भी कहाँ से आएगा भला!! 

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Neelesh Dwivedi

Share
Published by
Neelesh Dwivedi

Recent Posts

पर्यावरण दिवस, ईंधन बचाने की बातें और निजी कारों का ऐसा तमाम-जाम, दिलचस्प है न?

मैं बेंगलुरू में जहाँ रहता हूँ, वहाँ अपने घर के सामने रोज इस तरह का… Read More

4 hours ago

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल, चीन से पाँच देशों की जासूसी, भारतीय भी सावधान रहें!

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल बिछाकर, रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को काम… Read More

1 day ago

‘शिक्षक’ ने अपने कौड़ी के ज्ञान से ‘पत्रकार’ को दो कौड़ी का साबित कर दिया, देखिए वीडियो!

देश की एक जानी-मानी ‘पत्रकार’ ने ऑनलाइन पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए कह दिया कि… Read More

2 days ago

क्या हम भारतीयों को सार्वजनिक नियम-कायदे मानने की तमीज नहीं? अभी बहस तो यही है!

अभी एक-दो दिन से मीडिया-सोशल मीडिया में यह बहस चल रही है कि हम भारतीयों… Read More

3 days ago

अपने हिस्से का योगदान दीजिए, वरना लू के थपेड़ों से रोज 3,400 लोग मरने लग जाएँगे!

एक नया अध्ययन हुआ है। इसमें भारत और उसके आस-पास के देशों में लगातार बढ़ती… Read More

4 days ago

इस लड़की ने दो लाख की नौकरी छोड़कर 60 हजार रुपए महीने में खुशी खरीदी है!

खुशी पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। ज्यादातर लोग अमूमन बड़ी से बड़ी नौकरी… Read More

5 days ago